फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कांग्रेसियों ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कांग्रेस पदाधिकारियों ने सोमवार को निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद के नेतृत्व में सदर कोतवाल को ज्ञापन सौंपकर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि जनपद उन्नाव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान शुरू होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के मंच से नीचे उतरकर कार्यक्रम स्थल से जाने का वीडियो सामने आया है। इस घटनाक्रम से राष्ट्रगान के सम्मान और संवैधानिक पद की गरिमा को लेकर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने पुलिस से मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की। ज्ञापन देने के दौरान विनोद सिंह, अकील अहमद, अंबरीश शाही, राजू गुप्ता, अनुज प्रसाद, अरविंद समेत अन्य कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें