महराजगंज, समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार को कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश संगठन मंत्री ने राष्ट्रपति को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन डीएम को दिया।
कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश संगठन मंत्री गोपाल शाही ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुनाव के समय जनता से वादा किया था कि उसके प्रतीक्षा में देश का दो वर्ष समय व्यतीत हो गया।
उन्होंने मांगों को बताते हुए कहा कि बिना बजट के रेल भाड़ा में 14 प्रतिशत की वृद्धि कर जनता के साथ अन्याय किया गया है। नौ बार एक्साइड ड्यूटी बढ़ाई गई। यूपीए के शासन काल की सब्सिडी भी समाप्त कर दिया गया। वहीं, अब विदेश से रुपयों में एक वैरल कच्चा तेल प्राप्त हो रहा है।
जो पहले की अपेक्षा पांच गुना कम है। फिर भी पेट्रोल और डीजल, गैस के दामों में उस प्रतिशत की दर से नहीं दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि बुरा दिन कह कर अच्छे दिन कहने वाले भूल गए। प्रदेश की सरकार खरीद मूल्य पर बोनस दिया करती थी। उसे मोदी सरकार ने समाप्त कर दिया। काला धन को लाने के लिए मोदी सरकार जनता को भरमाया है।
कांंग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने कहा, हर वर्ष करोड़ों युवाओं को रोजगार देने की बात करने वाले आज तक एक में भी रोजगार नहीं दिया। इस दौरान भगवंत तिवारी, नूर आलम, सुधीर शाही, नरसिंह, होरिल निषाद, राजेन्द्र, सीताराम समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।