फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की योजनाएं लोगों को बताएं

Mon, 26 Sep 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
विज्ञापन
बैठक ‌‌हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक सोमवार को कमेटी कार्यालय पर हुई। इसमें किसान मांग पत्र भरवाने के लिए समस्त पदाधिकारियों और संभावित प्रत्याशियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। 
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी की देवरिया से दिल्ली यात्रा के पहले चरण में इस तरह से लोगों का उत्साह देखने को मिला। इससे विपक्षी पार्टियां बेचैन हो गई हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जिले के हर ग्राम सभाओं तक पहुंचकर कांग्रेस की कर्जा माफ, बिजली का बिल हाफ एवं किसानों के उपज का उचित हिसाब योजना के बारे में लोगों को बताए। 
प्रदेश महासचिव वीरेन्द्र चौधरी ने कहा कि इस यात्रा से आम जनता का झुकाव कांग्रेस की तरफ हुआ है। नव नियुक्त प्रचार समिति के जिला प्रभारी अख्तर अब्बासी ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों को जनता तक पहुंचाए। कर्ज माफी, मनरेगा, मिड डे मील, शिक्षा का अधिकार को जनपद में व्यापाक तरीके से प्रचार प्रसार कर कांग्रेस के तरफ से किए गए कार्यों की जानकारी दी जाएगी। पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिभुवन नारायण मिश्र, झिनक चौधरी के अलावा तमाम लोगों ने संबोधित किया। 
विज्ञापन

  इस दौरान विधिनारायन वर्मा, विनोद तिवारी, हृदय नरायण पांडेय, गोपाल शाही, शमुल्लाह खां, मुन्नी उपाध्याय, अफजल अब्बासी, नवीनचंद्र त्रिपाठी के अलावा तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में उड़ी में शहीद हुए 18 भारतीय सेना के जवानों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें