फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: राहुल के समर्थन में कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कांग्रेस कमेटी ने शनिवार की देर शाम राहुल गांधी के समर्थन और विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च सक्सेना चौक से शुरू होकर गांधी आश्रम स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा तक पहुंचा, जहां कार्यक्रम सत्याग्रह में बदल गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा के पास धरना दिया और गांधी के भजनों को गाया। कैंडल मार्च का नेतृत्व कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को राहुल गांधी तथा छात्रों की मांगों के सामने झुकना पड़ा और उनकी मांगों को स्वीकार करना पड़ा। पूर्व जिलाध्यक्ष शरद सिंह बबलू ने कहा कि कांग्रेस अब सड़क से लेकर संसद तक नौजवानों, किसानों, बेरोजगारों और आम जनता के मुद्दों को पूरी मजबूती से उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें