फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कांग्रेस ने हमेशा डॉ. आंबेडकर के योगदानों को किया नजरअंदाज

विज्ञापन
विज्ञापन
घुघली विकास खंड सभागार में भाजपा ने संगोष्ठी का किया आयोजन
विज्ञापन

खुशहालनगर। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती को लेकर भाजपा की ओर से बृहस्पतिवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। घुघली विकास खंड सभागार में विधानसभा स्तरीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. भीमराव आंबेडकर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री बबलू यादव ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने अपने संबोधन में डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष, शिक्षा और उनके ऐतिहासिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। संगोष्ठी के विशिष्ट अतिथि सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा डॉ. आंबेडकर के योगदान को नजरअंदाज किया।
विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य जनार्दन गुप्ता ने कहा कि 1952 में पहले लोकसभा चुनाव में बॉम्बे नॉर्थ सीट से नारायण सादोबा काजरोलकर (कांग्रेस) ने डॉ. आंबेडकर को हराया था। आंबेडकर ने हिंदू कोड बिल पर मतभेदों के कारण नेहरू कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन

इसके बाद 1952 के चुनाव में उन्हें हराना कांग्रेस की प्रतिष्ठा का विषय बन गया था। प्रमुख प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल ने कहा कि लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने बाबा साहब को वह सम्मान नहीं दिया जिसके वे वास्तविक हकदार थे। इस अवसर पर अरुणेश शुक्ला, मंडल अध्यक्ष हेमंत गुप्ता, निहाल सिंह, गुड्डू सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें