फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपनीय सूचना दें, पुरस्कार लें

Tue, 29 Mar 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
बार्डर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोनौली में  कस्टम आयुक्त ने मंगलवार को सोनौली बॉर्डर का जायजा लिया। सीमा शुल्क कार्यालय में आयात-निर्यात के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। नेपाल आने जाने वाले लोगों के सामानों की जांच और तस्करों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। कहा कि गोपनीय सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखते हुए कस्टम की ओर से इनाम भी दिया जाएगा।
विज्ञापन


 दोपहर के करीब सोनौली कस्टम कार्यालय पहुंचे कस्टम आयुक्त शिव कुमार शर्मा ने प्रेस वार्ता की। विभाग की वेबसाइट www.commissionercustomlucknow.gov.in जनता के लिए उपयोगी बताया। कहा कि इस वेबसाइट पर जाकर कोई भी सुझाव व जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हेल्प लाइन नंबरों पर गोपनीय सूचना देकर कस्टम विभाग से इनाम भी प्राप्त कर सकते हैं। सूचना दाताओं का नाम गोपनीय रहेगा। कहा कि नेपाल में ट्रेडर्स को कोई दिक्कत न हो इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। विभिन्न समस्याओं को लेकर महंत सुरेश दास ने पत्र दिया। जिसमें इंट्री ग्रेटेड चेक पोस्ट निर्माण व अस्थायी रूप से कार्य कर रहे कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग की है। 

कस्टम आयुक्त शिव कुमार शर्मा से नेपाल के कई व्यापारी और भाजपा नेताओं ने भी मुलाकात की है। कस्टम उपायुक्त मधुकर आनंद, अधीक्षक पंकज श्रीवास्तव, विशाल मेहता, मोहम्मद सुहेल, अतुल श्रीवास्तव, बीआर चौहान, एम सिद्दीकी समेत समस्त अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें