फोटो
डेढ़ माह से बीमार चल रहे थे, 40 वर्ष तक जवाहर लाल नेहरू पीजी काॅलेज में कार्य किए थे
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज महराजगंज में हिंदी विभाग में 40 वर्षों तक अध्यापन कर सेवानिवृत के बाद निरंतर लेखन कार्य से जुड़े 75 वर्षीय डॉ. दरवेश सिंह का बुधवार को निधन हो गया। मऊपाकड़ श्मशान घाट पर उनके छोटे भाई नीरज सिंह के पुत्र ने मुखाग्नि दी। डेढ़ माह से लगातार बीमार चल रहे थे। वे अपने पीछे पत्नी और दो विवाहित पुत्रियों को छोड़ गए हैं। पूर्व प्राचार्य डॉ महेश मणि त्रिपाठी, प्रोफेसर इनामुल्लाह सिद्दीकी, डॉ. घनश्याम शर्मा, प्रोफेसर जय सिंह, डॉ. परशुराम गुप्त, प्रबंधक डॉ. बलराम ने शोक प्रकट किया। सामाजिक संस्था सिटीजन फोरम की ओर से शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी गई। जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में शोक सभा का आयोजन हुआ। प्रबंधक डॉ. बलराम भट्ट ने कहा कि डॉ. दरवेश एक कुशल शिक्षक रहे, उनके पढ़ाई हुए बहुत सारे शिष्य बड़े-बड़े पदों पर हैं।