भिटौली। लक्ष्मीपुर देउरवा में आयोजित ब्लॉक स्तरीय दो दिवसीय रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला छपिया और कम्हरिया की टीमों के बीच खेला गया। इसमें छपिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कम्हरिया को दो विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
विज्ञापन
इससे पहले खेले गए पहले सेमीफाइनल में कम्हरिया ने एमडी अली लक्ष्मीपुर देउरवा को हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में छपिया ने दिलबहार टीम लक्ष्मीपुर देउरवा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ अवधेश मणि त्रिपाठी ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। समापन पर उन्होंने विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।