समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जल जीवन मिशन के तहत जिले में कराए जा रहे कार्यों को निर्धारित समयसीमा मेें पूरा कराया जाए। इसमें शिथिलता न बरती जाए।
ये बातें जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन से जुड़े कार्यों के प्रगति की समीक्षा करते हुए कहीं। उन्होंने ट्यूवबेल बोरिंग की समीक्षा में अधिशासी अभियंता नलकूप को निर्देश दिए कि बोरिंग कार्यों को तेज करने के लिए मशीनों कि संख्या बढ़ाएं, ताकि कार्य समय से पूरा हो सके।
जल जीवन मिशन परियोजना से जुड़ी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि गांव में पाइप लाइन बिछाते समय सड़कों को अधिक मात्रा में क्षतिग्रस्त न किया जाए। ऐसा करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। उन्होंने हैंडओवर की जा चुकी योजनाओं के सफल संचालन के लिए ग्राम प्रधानों एवं संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के साथ बैठक कराने के भी निर्देश दिउ। इस दौरान अधिशासी अभियंता जल निगम आतिफ हुसैन, सहायक अभियंता महेश चंद्र आजाद, कार्यदायी संस्थाओं से जुड़े लोग मौजूद रहे।