फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रेम प्रसंग में युवक उतारा था मौत के घाट, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। थाना क्षेत्र के एक गांव में चार दिन पहले शनिवार को एक युवक का शव चंदन के पेड़ से लटका मिला था। पुलिस ने इस प्रकरण की तहकीकात की तो सच्चाई सामने आ गई। जांच के बाद हत्या की बात साबित हुई। आरोप है कि प्रेम प्रसंग के मामले में युवक को प्रेमिका के पिता व बड़े पिता ने मिलकर मारपीट कर जान से मारा डाला था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में दोनों हत्यारोपियों ने पुलिस को बताया कि युवक को कई बार समझाया गया, लेकिन वह मानने के लिए तैयार नहीं था। बेटी की शादी तय हो गई थी। जानकारी होने के बाद वह हैदराबाद से चला आया। आरोपियों के अनुसार युवक ने हैदराबाद से शादी के दिन 50 बार फोन किया था।
थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि 12 मई की रात युवक अपने घर न जाकर प्रेमिका से मिलने पहुंच गया था। प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या प्रेमिका के पिता व बड़े पिता ने की थी। दोनों ने जुर्म कबूल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें