फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जमीन पर कब्जे और मूर्ति स्थापना की शिकायतें, मौके पर पहुंचे राजस्वकर्मी

विज्ञापन
फोटो परिचय: निचलौल थाना परिसर के आगंतुक कक्ष में फरियादियों की समस्याएं सुनते नायब तहसीलदार अं
विज्ञापन
निचलौल। थाना परिसर के आगंतुक कक्ष में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। नायब तहसीलदार अंकुर सिद्धार्थ ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जमीन पर कब्जे और मां लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित करने से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। संबंधित राजस्वकर्मियों को मौके पर भेजकर दोनों मामलों का निस्तारण कराया गया। बजही निवासी जवाहिर यादव पुत्र भुल्लन ने शिकायत की कि उनके पाटीदार जमीन पर पांवड़ा रखकर और मवेशी बांधकर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। विरोध करने पर मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नायब तहसीलदार ने संबंधित राजस्वकर्मियों को मौके पर भेजकर मामले का निस्तारण कराया। वहीं, ग्रामसभा बैठोलिया निवासी मुंद्रिका, अतुल, मंजीत, रविंद्र सहित अन्य ग्रामीणों ने मां लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित करने के संबंध में प्रार्थनापत्र दिया। इस मामले में भी राजस्वकर्मियों को मौके पर भेजकर समस्या का समाधान कराया गया।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार अंकुर सिद्धार्थ ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप लोगों की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर प्राथमिकता से निस्तारण किया जाता है, ताकि उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन

इस दौरान उपनिरीक्षक रामजी गुप्ता, राजस्व निरीक्षक राजेश सिंह, रामबचन, हरसदेव सहित अन्य संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें