महराजगंज। सौनौली नगर पंचायत टैक्सी स्टैंड पार्किंग के संबंध में शिकायत की गई है। क्षेत्र के अमरदीप सिंह ने वरिष्ठ लिपिक आरोप लगाते हुए स्टैंड संचालन को हटवाने का आरोप लगा कर अधिशासी अधिकारी सोनौली और एसडीएम नौतनवां को शिकायत पत्र सौंप कर कार्रवाई की मांग की।
उन्होंने कहा कि सोनौली नगर पंचायत टैक्सी स्टैंड पार्किंग संचालन के लिए पिछले वर्ष स्टैंड संचालन के लिए भूमि किराए पर ली गई थी, जिसकी समय अवधि पूरी होने के बाद अधिशासी अधिकारी ने पुराने स्टैंड को समाप्त कर नए वर्ष 2024 के लिए नए भूमि में स्टैंड का संचालन कराया था। 20 जुलाई की शाम नगर पंचायत कर्मियों ने नए स्टैंड संचालन से टेंपो को हटवा दिया गया। बताया कि जगदीप सिंह निवासी सोनौली की भूमि में 25000 प्रति माह भूमि किराए पर लेकर स्टैंड का संचालन नगर पंचायत की ओर से किया जाता था। ठेका समाप्त होने के बाद तत्कालीन अधिशासी अधिकारी ने 2024 तक के लिए लिया गया। जिस पर करीब चार महीने संचालन के बाद 20 जुलाई की शाम जबरिया हमारे भूमि से टैक्सी वाहनों को निकाल दिया गया।
अधिशासी अधिकारी राहुल यादव ने बताया कि अमरदीप सिंह के साथ लिखा पड़ी में कुछ नहीं रिकार्ड मिला है। शिकायत पत्र मिली है। जांच की जा रही है। संवाद