फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप, शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। ग्राम सभा सोनकटिया में निर्माणाधीन अंत्येष्टि स्थल भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। निर्माण कार्य में दोयम दर्जे की ईंटों और सफेद बालू के प्रयोग का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा सोनकटिया में 25.99 लाख रुपये की लागत से अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जा रहा है। स्वीकृत स्टीमेट के तहत अंत्येष्टि स्थल तक पहुंच मार्ग, शांति स्थल, लकड़ी भंडार गृह, कार्यालय कक्ष, शौचालय व स्नानागार, शवदाह स्थल पर इंटरलॉकिंग, चबूतरा, हैंडपंप व जल निकासी की व्यवस्था प्रस्तावित है।
ग्रामीणों के अनुसार कार्य के सापेक्ष अब तक करीब सात लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। भुगतान विवरण में 68,714 रुपये मोरंग बालू, 1,07,251 रुपये सीमेंट, 9,737 रुपये महीन बालू, 99,647 रुपये गिट्टी, 1,62,070 रुपये सरिया, 1,27,567 रुपये ईंट और 82,764 रुपये मजदूरी मद में खर्च दिखाया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कागजों में मानक सामग्री दर्शाकर मौके पर घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। ग्राम पंचायत अधिकारी सृष्टि सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य स्टीमेट के अनुसार कराया जा रहा है। शिकायत की जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर से शुरू हुआ निर्माण कार्य 20 फरवरी तक पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें