फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रोडवेज बसों में आई समस्या का फोटो समेत करें शिकायत, तत्काल होगा निदान

Sat, 07 Dec 2024 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। रोडवेज बसों में चालक, परिचालक का खराब व्यवहार हो अथवा यात्रियों को यात्रा के दौरान समस्या आती है तो वे व्हाट्सएप पर फोटो सहित शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

बस स्टेशन पर गंदगी अथवा अन्य दिक्कत होने पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी। इसके लिए परिवहन निगम की ओर से व्हाट्सएप नंबर सभी डिपो की बसों और बस स्टेशन पर लिखवाने के लिए एआरएम को निर्देशित किया है।
परिवहन निगम के यात्रियों को शिकायत करने के साथ-साथ निराकरण की गारंटी भी दी है। इसके लिए 9415049606 पर फोटो के साथ शिकायत की जा सकती है।
शिकायत प्रधान व क्षेत्रीय कार्यालय में फ्लैश होगी। शिकायतकर्ता के नंबर प्रतिउत्तर भी आएगा कि उनकी शिकायत पर किसके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई। उक्त नंबर की जानकारी सभी को हो सके इसके लिए बस और स्टेशन पर इसे लिखवाने के लिए म निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें