महराजगंज। जिले में आबादी की संरचना के साथ लोगों की स्वास्थ्य संबंधी प्राथमिकताओं में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (एनएफएचएस) के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2019-20 की तुलना में 2023-24 में बुजुर्गों की हिस्सेदारी में 1.2 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
एनएफएचएस-6 सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2019-20 में जिले में पांच साल से कम उम्र के बच्चों की संख्या 9.5 प्रतिशत थी, जो 2023-24 में मामूली रूप से बढ़कर 9.7 प्रतिशत पहुंच गई। इसी अवधि में 60 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों की हिस्सेदारी 9.1 प्रतिशत से बढ़कर 10.3 प्रतिशत पहुंच गई। यानी बच्चों की 0.2 प्रतिशत की तुलना में बुजुर्गों की संख्या में करीब 1.2 प्रतिशत की अधिक वृद्धि हुई। बुजुर्गों की औसत आयु बढ़ने से यह संभव हुआ है।
सीएमओ डॉ. केपी सिंह कहते हैं कि आयोडीनयुक्त नमक का सेवन शरीर को जरूरी आयोडीन प्रदान करता है, जो थायराइड हार्मोन के उत्पादन और शरीर के सामान्य कामकाज के लिए महत्वपूर्ण है। आयोडीन की कमी से शरीर में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। थायराइड ग्रंथि के कार्यप्रणाली पर बुरा असर पड़ता है।