अड्डा बाजार। नौतनवा ब्लाॅक के ग्राम पंचायत गजरहा में सामुदायिक शौचालय तीन वर्ष बीत जाने के बावजूद अधूरा है। जिससे स्वच्छता अभियान का पलीता लग रहा है। दिखावे के लिए सामने की दीवार रंगाई पुताई कराकर चकाचक कर दिया गया है।
ग्रामीण किशुनदेव शर्मा ने मुख्यमंत्री पोर्टल के माध्यम से शिकायत की है। कहा है कि उनके गांव में वर्ष 2020-21 में सामुदायिक शौचालय का निर्माण आरंभ हुआ, जो अभी तक अधूरा है। बताया है कि दो कमरे बने हैं। लोहे का फाटक लगाकर सामने की दीवार रंग-रोगन और चित्रकारी करा दी गई है। भीतर खंडहर जैसा नजारा है। फर्श, टायलेट सीट बने ही नहीं हैं। गड्ढा तक नहीं खोदा गया। टोटी की बात तो दूर वहां पर न तो टंकी लगी और न ही हैंडपंप लगा है। एडीओ पंचायत रामकृष्ण प्रसाद ने कहा कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद