फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कृमि मुक्ति कार्यक्रम के लिए सामुदायिक जागरूकता जरूरी

Sun, 21 Jan 2024 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद के आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए जिला होमियोपैथिक चिकित्सालय सभागार में शनिवार को अंतर्विभागीय अधिकारियों का शनिवार को कार्यशाला आयोजित किया गया।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ.राकेश कुमार ने बताया कि कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सामुदायिक जागरूकता जरूरी है। कार्यक्रम स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा।
राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के जनपदीय सलाहकार शिवेंद्र प्रताप श्रीवास्तव ने बताया कि एक फरवरी, 2024 को आयोजित जो रहे कृमि मुक्ति दिवस अभियान में 1474697 बच्चों को जिनकी उम्र एक से 19 साल है, को एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाई जाएगी। बच्चों को कृमि से मुक्ति दिलाने तथा कुपोषण और एनीमिया से बचाने के लिए दवा जरूर खिलाएं। छूटे हुए बच्चों को दवा खिलाने के लिए पांच फरवरी को माॅपअप राउंड चलेगा।
विज्ञापन

जिला प्रबंधक डाॅ.कमरूज्जमा लारी ने बताया यह दवा शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने सामने खिलाएंगे और किसी भी स्थिति में परिजनों को दवा नहीं दी जाएगी। इस अवसर पर डिप्टी सीएमओ डाॅ. वीर विक्रम सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ.केपी सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें