फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान के लिए बैंक में हंगामा

Wed, 27 Apr 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर एसबीआई में मंगलवार को भुगतान के लिए हंगामा मच गया। - फोटो : हरिकेश पाठक
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर  भारतीय स्टेट बैंक लक्ष्मीपुर में मंगलवार को खाता धारकों ने जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि घंटों लाइन में लगने के बाद भी रकम नहीं दी जा रही है। बैंक मैनेजर को भी ग्राहकों की सुविधाओं व शिकायतों से कुछ लेना देना नहीं है।
विज्ञापन


हंगामा कर रहे खाताधारकों का कहना है कि सुबह गेट खुलने के पहले ही भुगतान के लिए लोगों की कतारें लग जा रही हैं। जमा हो या भुगतान पूरा दिन बैंक में ही बीत जाता पर कार्य नहीं हो पाता है। खाताधारक सुरेश, किशोर, अब्दुल, महेश, सुदामा, लालचंद, रामरेखा, जोगेन्द्र सहित कई लोगों ने बैंक कर्मियों पर मनमानी का आरोप लगाया। कहा कि कुछ लोगों को खिड़की के पीछे बुला कर भुगतान कर दिया जा रहा है।

बैंक के लोग कभी सर्वर तो कभी रकम की कमी बता कर दौड़ाते हैं। हंगामा बढ़ता देख गार्ड और पुलिसकर्मी समझाने लगे। प्रबंधक दीपक कुमार ने नियमानुसार जमा व भुगतान कराने का आश्वासन दिया। प्रबंधक ने बताया कि कई दिनों से बैंक में पर्याप्त धनराशि नहीं होने तथा कर्मचारियों की कमी के चलते दिक्कतें हो रही हैं। जिसे दूर करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। हालांकि कर्मचारियों द्वारा पीछे से कुछ खास लोगों को भुगतान करने के आरोप को ब्रांच मैनेजर ने नकार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें