फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय बालिका दिवस: बेटियों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
बालिका दिवस पर सोनपती देवी महिला पीजी कालेज की छात्राओं ने निकाली रैली।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
राष्ट्रीय बालिका दिवस: बेटियों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प
विज्ञापन

महराजगंज। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जिले में जगह-जगह गोष्ठी के साथ जागरूकता रैली के जरिए बेटियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। बेटियों के हित में संचालित योजनाओं के बारे में बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि बेटियों को मौका मिलेगा, तो वे जरूर आगे बढ़ेंगी।
शहर में सोनपति देवी महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। शहर में भ्रमण कर नारों के माध्यम से बेटियों के अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। रामरेखा राय गंगा राय महिला पीजी कॉलेज में महिला कल्याण विभाग जिला समन्वयक रत्ना तिवारी ने बालिकाओं का उत्साहवर्द्धन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, बाल सेवा योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, निराश्रित महिला पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन आदि योजनाओं के बारे में जानकारी दी। वन स्टॉप सेंटर केस वर्कर लक्ष्मी रावत ने बालिकाओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया।
विज्ञापन

खनुआ प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के हरदीडाली कंपोजिट विद्यालय परिसर में हुई गोष्ठी में प्रधानाध्यापक विनोद कुमार गौतम ने बताया कि 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। इस दौरान अर्चना मद्धेशिया, शिखा जायसवाल, ग्राम प्रधान गोपाल नारायण चौधरी, चंद्रशेखर यादव, राजकुमार गोंड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मिठौरा की छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। प्रभारी वार्डेन पूनम पांडेय कहा कि बालिका दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों में जागरूकता पैदा करना है, ताकि लड़के और लड़की में किया जाने वाला भेदभाव खत्म हो। पुष्पा शुक्ला ने कहा कि समाज में कई मौकों पर कन्या पूजन होता है, लेकिन बेटी पैदा होने पर कई लोग परेशान हो जाते हैं। इस अवसर पर पूजा कन्नौजिया, प्रतिमा पटेल, सुनीता जायसवाल, सुनीता पांडेय आदि उपस्थित रहीं। लक्ष्मीपुर प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लॉक सभागार में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें