फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिथि भवन निर्माण में देरी की जांच करेगी कमेटी

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा करते नोडल अधिकारी पी.गुरुप्रसाद। संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
अतिथि भवन निर्माण में देरी की जांच करेगी कमेटी
विज्ञापन

जिले के नोडल अधिकारी पी. गुरुप्रसाद ने पूर्व में किए गए निरीक्षण की समीक्षा में दिए निर्देश
महराजगंज। जिला पंचायत की ओर से धनेवा-धनेई में निर्मित कराए जा रहे अतिथि भवन में देरी पर नाराजगी जताई। नोडल अधिकारी पी.गुरुप्रसाद ने उसकी जांच के लिए एडीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित करने के निर्देश दिए। यह भी कहा कि लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा जाए।
विज्ञापन

वे सोमवार की शाम कलेक्ट्रेट सभागार में पूर्व के निरीक्षण में दिए गए निर्देशों की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने अपर मुख्य अधिकारी व ठेकेदार के विरुद्ध भी नाराजगी जताई। उन्होंने तहसील रिकार्ड रूम, सेमरा चंदौली में चौपाल, परतावल में महिला समूहों के गठन, गोसदन मधवलिया को गो-अभ्यारण्य में बदलने की प्रक्रिया, सोनौली में चेकपोस्ट, मेडिकल कालेज की स्थापना, राशन कार्ड व स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, ग्रामों में सफाईकर्मी की नियुक्ति आदि के बिंदु पर जानकारी प्राप्त की। यह भी कहा कि जहां कहीं भी कमी हो उसे तुरंत दुरुस्त करा लिया जाए। कमी मिलने पर जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई होगी। इस दौरान जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल, सीएमओ डॉ. नीना वर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें