फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा स्पर्धा का रंगारंग आगाज

Tue, 05 Dec 2023 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिलाड़ी।
विज्ञापन
महराजगंज। छत्रपति शाहूजी महराज स्टेडियम में सोमवार को परिषदीय विद्यालयों के तीन दिवसीय मंडल स्तरीय स्पर्धा का रंगारंग आगाज हुआ। शुभारंभ के दौरान स्कूली बच्चों ने अपने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति से जहां अतिथियों की प्रशंसा बटोरी, वहीं खिलाड़ियों ने भी अपनी खेल प्रतिभा को भी दिखाया।
विज्ञापन

शुभारंभ के दौरान पूर्व माध्यमिक विद्यालय महराजगंज प्रथम की बालिकाओं ने सरस्वती वंदना व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय खजुरिया की बालिकाओं ने मिश्रित गीत पर अपनी प्रस्तुति दी। पूर्व माध्यमिक विद्यालय जड़ार, कंपोजिट विद्यालय बागापार, कंपोजिट विद्यालय रम्हौली के बच्चों ने अपने प्रस्तुति से लोगों की प्रशंसा बटोरी।
दीप प्रज्ज्वलन कर, झंडारोहण कर व गुब्बारा उड़ाकर स्पर्धा का शुभारंभ करते हुए पनियरा के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि खेल जीवन का अहम हिस्सा है। हम सभी को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए खेल से जुड़ना चाहिए। अपर निदेशक बेसिक विनोद कुमार मिश्रा ने कहा कि मंडलीय स्पर्धा को पूरी शुचिता के साथ कराया जाए। खेल शिक्षक पूरे मनोयोग से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। प्रबंधक डॉ. बलराम भट्ठ ने अपने विचार व्यक्त किए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया।
विज्ञापन

संचालन अरविंद जायसवाल व पंकज मौर्या ने किया। इस दौरान कुशीनगर के बीएसए रामजियावन मौर्य, गोरखपुर के बीईओ नरेंद्र सिंह, देवरिया के बीईओ प्रभात चंद राय समेत जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारी, व्यायाम शिक्षक अनिरुद्ध निराला, बैजनाथ सिंह, टीएन गोपाल, बलराम निगम, अखिलेश पाठक, नर्वदाचंद, अनुभव पटेल, आशीष सिंह, अमरेंद्र सिंह, मनोज वर्मा, परोमिता विश्वास, संध्या मिश्रा, मंजू वर्मा समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें