महराजगंज। धनेवा ताइक्वांडो ट्रेनिंग सेंटर के खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और लगन से एक बार फिर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में फरवरी में आयोजित कलर बेल्ट प्रमोशन टेस्ट में सेंटर के सात खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और सभी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेल्ट में प्रोन्नति प्राप्त की।
सेंटर के प्रशिक्षक रिजवान अहमद फैजी ने बताया कि टेस्ट में सत्यार्थ पांडेय ने व्हाइट से येलो बेल्ट, रानी गौतम, राजवीर सिंह और आगम्या सिंह ने येलो से ग्रीन बेल्ट, कृष्णा साहनी ने ग्रीन से ग्रीन एक बेल्ट, वारालिका सिंह ने ग्रीन एक से ब्लू बेल्ट और सिद्धि कन्नौजिया ने ब्लू एक से रेड बेल्ट हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। संवाद