फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दिसंबर के पहले सप्ताह में भी ठंड का नहीं होगा ज्यादा असर

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री के बीच में रहने की संभावना, इन दिनों सुबह-शाम दिख रही है धुंध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नवंबर माह बीतने समाप्ति की ओर है। ठंड का कुछ खास असर नहीं है। विशेषज्ञों के अनुसार इस बार दिसंबर माह के पहले सप्ताह में भी ठंड का ज्यादा असर नहीं होगा। न्यूनतम तापमान 12 से 16 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान में कुछ खास गिरावट नहीं होने की संभावना है। 24 नवंबर से सात दिसंबर तक अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री के बीच में रह सकता है।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय के अनुसार, 24 नवंबर से सात दिसंबर तक अधिकतम तापमान में कुछ खास गिरावट होने की संभावना नहीं है। सर्दी अभी भी जोर नहीं पकड़ रही है। पिछले कई दिनों से मौसम सामान्य बना हुआ है और केवल सुबह शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है। दूसरी तरफ दोपहर में अभी भी तेज धूप का असर देखने को मिल रहा है। हालांकि धुंध छाने की वजह से सूरज के तेवर कुछ नरम हैं।
विज्ञापन

वहीं, मौसम में इस तरह के बदलाव का असर फसलों पर दिख सकता है। सुबह शाम हल्की ठंड महसूस की जा रही है और दोपहर में तेज धूप रहती है। अभी तक कड़ाके की ठंड का असर देखने को नहीं मिल रहा है। पिछले कई दिनों से तापमान सामान्य चल रहा है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास और न्यूनतम तापमान 13 से 17 डिग्री के आसपास चल रहा है।
विज्ञापन



गर्म कपड़े बेचने वालों को ठंड का इंतजार
शहर में गर्म कपड़े के व्यापारी राजेश जायसवाल ने बताया कि अभी ग्राहकों की भीड़ उमड़ नहीं रही है। सर्दी के जोर पकड़ने का इंतजार है। जैसे जैसे सर्दी का असर बढ़ता है उनकी ग्राहकी बढ़ती है, लेकिन इस बार नवंबर बीतने की ओर है, लेकिन सर्दी नहीं पड़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें