फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सुबह-शाम ठंड, दिन में सताती रही तेज धूप

Sat, 28 Feb 2026 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सुबह शाम को हल्की ठंड और दिन में तेज धूप के चलते शुक्रवार को लोग सामान्य दिनचर्या में व्यस्त नजर आए। पिछले दिनों ठंड के चलते जहां लोग घर से बाहर निकलने से कतराते रहे है, वहीं अब मौसम में बदलाव के चलते लोग सुबह ही सड़क और पार्क में टहलते नजर आ रहे हैं। साथ ही सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक लोग दैनिक कार्यों के लिए दौड़भाग करते दिखे।
विज्ञापन

मौसम का मिजाज बदलने के साथ शहर और गांवों में सुबह से ही चहल पहल बढ़ गई है। ठंड का असर कम होते ही बाजारों में भीड़ दिखने लगी और सड़क पर आवागमन बढ़ गया है। शाम को काम से छुट्टी मिलने के बाद अशोक मार्ग पार्क एवं चौराहों के चाय की दुकानों लोग खुशगवार मौसम का आनंद उठाते दिखे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। हवा सामान्य गति से पश्चिमी दिशा में चलने की संभावना है और औसत तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं। ऐसे में सुबह कोहरे और दिन में हल्की गर्माहट का असर जारी रहने की संभावना जताई गई है।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें