- ट्रेन में एक यात्री के टिकट को लेकर हुआ विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। नई दिल्ली जा रही वैशाली एक्सप्रेस के एसी कोच सहायकों ने तीन यात्रियों से टिकट मांगने पर ट्रेन के टीटीई की पिटाई कर दी। टीटीई की शिकायत पर गोंडा स्टेशन पर जीआरपी ने सहायकों को ट्रेन से उतार लिया।
बुधवार को जब ट्रेन गोरखपुर से नई दिल्ली की तरफ रवाना हुई तो कोच कंडक्टर टिकट चेक करते हुए एच-1 कोच में पहुंचे। यहां दो-तीन यात्री बेटिकट बेडरोल एरिया के पास बैठे हुए थे। टीटीई ने उनका टिकट मांगा तो कई कोच सहायक आ पहुंचे और उन्हें अपना साथी बताने लगे। टीटीई ने आपत्ति जताते हुए पेनाल्टी बनाने की बात कही।
इसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके चलते कोच सहायकों ने टीटीई की पिटाई कर दी। इसकी सूचना कंट्रोल को दी गई तो गोंडा स्टेशन पर जीआरपी जवानों ने पहुंचकर आरोपी कोच सहायकों को ट्रेन से उतार लिया।