फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जल्द कंप्यूटरीकृत होंगी सहकारी समितियां

Tue, 08 Jul 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सहकारी समितियों का लेखा-जोखा जल्द ऑनलाइन होगा। बहुउद्देश्यीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति (बी-पैक्स) को कंप्यूटरीकृत करने की कवायद तेज हो गई है।
विज्ञापन

वर्तमान में 50 समितियों को कंप्यूटरीकृत किया जा चुका है, जबकि 46 सरकारी समितियों को जल्द ऑनलाइन सेवा से जोड़ दिया जाएगा। इस प्रक्रिया के बाद सिर्फ एक क्लिक पर समितियों का पूरा ब्योरा देखा जा सकेगा।
इससे किसानों को लेनदेन में भी सहूलियत मिलेगी। जानकारी के अनुसार, जिले में 96 साधन सहकारी समिति संचालित हैं। समितियों पर पहले से यहां पर खाद, यूरिया, डीएपी, बीज, अन्य कृषि उर्वरक को किसानों को सस्ते दर दिया जाता है। इसके अलावा इन समितियाें से किसानों को कृषि यंत्र उपलब्ध कराने के साथ ही ऋण भी मुहैया कराया जाता है। अभी तक समितियों को अपने कारोबार और लेन-देन का हिसाब रजिस्टर में रखना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें