फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नहर में मस्ती कर रहे नाबालिगों पर सीओ की सख्ती, कराई उठक-बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। गर्मी से राहत पाने के लिए नहर में छलांग लगा रहे बच्चों की मस्ती पर सीओ की सख्ती की जमकर सराहना हो रही है। खोनहौली नहर पुल पर नहा रहे नाबालिगों को पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) रविन्द्र कुमार सिंह ने न सिर्फ बाहर निकलवाया बल्कि उठक-बैठक कराकर जान है तो जहान है का पाठ पढ़ाया। पूरे प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

मामला निचलौल-चिउटहा मार्ग पर खोनहौली नहर पुल का है। नारायणी गंडक नदी की मधुबनी शाखा नहर में कई बच्चे छलांग लगाकर नहा रहे थे। तभी जिले की बैठक में जा रहे सीओ रविन्द्र कुमार सिंह की नजर उन पर पड़ी। उन्होंने फौरन गाड़ी रुकवाई। बच्चों को एक-एक कर बाहर बुलाया। शुरू में सख्ती फिर प्यार से समझाया कि नहर का बहाव और गहराई कब जान ले ले, पता नहीं चलता। बच्चे दोबारा ऐसी हरकत न करें इसके लिए मौके पर ही उठक-बैठक कराई। अंत में बच्चों से हाथ उठवाकर संकल्प भी लिया कि आज केबाद नहर में नहाने नहीं आएंगे।
इस दाैरान देखते-देखते पुल पर भीड़ जुट गई। किसी ने मोबाइल निकालकर वीडियो बना लिया। अब वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में पुलिस की संवेदनशील पहल की सराहना की जा रही है। लोग अभिभावकों से भी बच्चों पर निगरानी रखने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें