फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सीएमओ ने चार एलटी और एक्स-रे टेक्नीशियन का वेतन रोका

Mon, 31 Mar 2025 08:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चार एलटी एक एक्स-रे टेक्नीशियन अनुपस्थित मिले। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और एलटी आलमगीर खान, दुर्गेश कुमार, संजय कुमार, विनय कुमार पांडेय और एक्स-रे टेक्नीशियन शाकिर अली का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए और सभी कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा कि दो दिनों के भीतर सीएमओ कार्यालय में प्रस्तुत होकर अपना जवाब साक्ष्यों सहित प्रस्तुत करें। नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सीएमओ ने ओपीडी रजिस्टर की पड़ताल की। जहां पर मरीजों की स्थिति बेहतर मिली। उन्होंने अधीक्षक को शाबासी दी। उन्होंने निर्देश दिया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों के इलाज में कोताही न बरती जाए। इस दौरान अधीक्षक डॉ. वीके शुक्ला, डॉ. जैनेंद्र कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें