फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जांच के लिए सीएमओ तीन सदस्यीय टीम गठित की

Tue, 28 Jan 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। निचलौल ब्लॉक के अंतर्गत निजी चिकित्सालयों में हुए ऑपरेशनों की जांच के लिए सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने जांच के लिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार की अगुवाई में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की है। इसमें डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश द्विवेदी और डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह शामिल किया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ ने निर्देश दिए हैं कि 15 से 27 जनवरी के बीच निजी चिकित्सालयों में हुए ऑपरेशनों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने बताया कि सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में निरीक्षण के दौरान सामने आई शिकायतों के बाद जांच का निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण में यह पाया गया कि सीएचसी में प्रसव कराने के लिए आने वाले मरीजों को आशा कार्यकत्री की ओर से निजी चिकित्सालयों में ऑपरेशन के लिए भेजा जा रहा है। इस कृत्य से स्वास्थ्य विभाग की छवि धूमिल हुई है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि तीन सदस्यीय जांच टीम मरीजों के नाम, अस्पताल का नाम, बीमारी, ऑपरेशन की तिथि, ऑपरेशन करने वाले चिकित्सक और निश्चेतक के नाम के साथ-साथ अस्पताल के पंजीकरण की स्थिति का विवरण तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।जिससे उन आशाओं के विरुद्ध कार्रवाई किया जा सके। संवाद
बीमारियों के लक्षण और उपचार पर जानकारी दी
महराजगंज। सीएमओ कार्यालय के सभागार में सीएचओ का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। इस प्रशिक्षण में आपातकालीन स्थिति, ट्रामा प्रबंधन और आंख, नाक, कान, गला संबंधी बीमारियों पर विस्तार से जानकारी दी गई। डिप्टी सीएमओ डॉ. नीरज कुमार कन्नौजिया ने सीएचओ की जिम्मेदारियों और ग्रामीण क्षेत्रों में उनकी अहम भूमिका पर प्रकाश डाला। ट्रेनर प्रीति मिश्रा ने ईएनटी संबंधित बीमारियों के लक्षण और उपचार पर जानकारी दी। इसके अलावा, आपातकालीन स्थिति जैसे हार्ट अटैक, स्ट्रोक, एक्सीडेंट के दौरान प्राथमिक उपचार और ट्रामा मैनेजमेंट पर भी चर्चा की गई। प्रतिभागियों को व्यावहारिक सत्र के माध्यम से इन तकनीकों का अभ्यास कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें