फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सीएमओ ने अधीक्षक से मांगा स्पष्टीकरण

Sun, 29 Dec 2024 08:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। रविवार को सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरेंदा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शासन के गाइडलाइंस के अनुसार इमरजेंसी ड्यूटी का रोस्टर नहीं मिला। इसके अलावा लैब में 24 घंटे तक खून जांच की रोस्टर व्यवस्था नहीं मिली। जिस पर उन्होंने अधीक्षक को फटकार लगाते हुए आदत में सुधार लाने के निर्देश दिए। इसके बाद सीएमओ ने मेडिकल लीगल कम्प्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान पता चला कि कम्प्यूटराइज्ड मेडिको लीगल होने के बावजूद भी यहां के संबंधित डॉक्टरों की ओर से कागज के पर्ची पर मेडिकल किया जा रहा है। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधीक्षक डॉ. एमपी सोनकर से स्पष्टीकरण मांगा और चेतावनी पत्र देते हुए निर्देश दिया कि दो दिन के अंदर अपना जवाब सीएमओ कार्यालय में प्रस्तुत करें नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें