फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आएंगे सीएम, तैयार कर लें फाइल

Sun, 20 Dec 2015 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर उच्चाधिकारी चौकन्ने हो गए हैं। शनिवार को डीएम ने बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा, भौतिक सत्यापन तथा लाभार्थियों को लाभान्वित करने के लिए अधिकारियों को तैयारी करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


बुद्धा सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि जिले में निर्माण कार्यों के शिलान्यास, पूरे हुए कार्यों का लोकार्पण कराने की अलग सूची तैयार करें। समाजवादी पेंशन योजना, मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरण, कन्या विद्या धन, लोहिया आवास, कृषक दुर्घटना सहायता, ट्राइ साइकिल, कौशल विकास मिशन, साइकिल कामधेनु, कुक्कट पालन, इंसेफेलाइटिस पीड़ित को कार्यक्रम के दौरान लाभान्वित किया जाएगा।

 डीएम ने अधिकारियों को 22 दिसंबर तक इसकी सूची तैयार कर लेने का निर्देश दिया है। परियोजना निदेशक ऋषिमुनी उपाध्याय तथा जिला विकास अधिकारी व अर्थ एवं संख्याधिकारी दीपक पांडे को नोडल अधिकारी नामित किया है। अधिशासी अभियंता पीएन राय, भोलानाथ ओझा, वीपी सिंह, एसपी गौतम, डीसी मनरेगा, अशोक मौर्या, डॉ. कमल सिंह, अभय श्रीवास्तव, डीएन लाल, घनश्याम सागर आदि अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें