फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के भरोसे को बनाए रखें शिक्षक

विज्ञापन
सूचना विज्ञान केंद्र में प्रवक्ता प्रियंका सिंह को नियुक्ति पत्र देते हुए सांसद पंकज चौधरी - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
सरकार के भरोसे को बनाए रखें शिक्षक
विज्ञापन

इतिहास विषय की शिक्षिका प्रियंका सिंह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की बात
मन लगाकर पढ़ाई कराने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ पात्र व वास्तविक लोगों को रोजगार मुहैया कराने की पक्षधर है। शिक्षक सरकार के भरोसे को बनाए रखें। उन पर विद्यार्थियों के जीवन को बेहतर बनाने का अहम जिम्मा है। इसलिए मन लगाकर पढ़ाई कराए जाने पर जोर दें। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार की शाम राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के लिए चयनित 436 शिक्षकों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में जिले की इतिहास विषय की प्रवक्ता के रूप में चयनित प्रियंका सिंह से वीडियो कांफ्रेंसिंग से बात करते हुए कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिला शिक्षकों के समक्ष चुनौतियां अधिक हैं, फिर भी वे अपनी क्षमता का सदुपयोग करते हुए आगे बढ़ रही हैं। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र में मौजूद सांसद पंकज चौधरी ने शिक्षिका को नियुक्ति पत्र देते हुए कहा कि महिला शिक्षिका की सफलता इस बात का परिचायक है कि सरकार रोजगार को लेकर गंभीर है। विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि योगी शासन शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने को लेकर अत्यंत गंभीर है। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार, संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. योगेंद्र नाथ सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें