फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: छाए रहे बादल, उमस ने छुड़ाया पसीना

Fri, 30 May 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मौसम विभाग के अनुमान के विपरीत सुबह का स्वागत चटख धूप ने किया। दोपहर लगभग एक बजे तक खिली तेज धूप की तपिश ने लोगों को बेहाल किया।
विज्ञापन

दोपहर बाद बादलों ने डेरा डालकर धूप की तपिश जरूर रोकी, लेकिन इसके बाद भी शाम तक उमस बनी रही और लोग पसीने से भीगे नजर आए। हालांकि, शाम छह बजे के आसपास फरेंदा और पनियरा क्षेत्र में झोंकेदार हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई।
बीते रविवार से धूप की तल्खी के कारण लोगों को बढ़े तापमान के कारण तपिश झेलने के लिए मजबूर किया। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि के कारण उमस ने भी परेशान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को मौसम परिवर्तन के संकेत दिए थे, लेकिन दोपहर तक तेज धूप और हीटवेव का असर बना रहा। अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। दोपहर बाद बादल छाने के बाद भी उमस ने खूब परेशान किया और पंखे में बैठकर भी लोग पसीने से भीगे रहे। शाम छह बजे के बाद जनपद के कुछ हिस्सों तेज हवा संग हुई बारिश ने मुख्यालय वासियों को भी थोड़ी राहत दी।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वी यूपी के जनपदों में रविवार तक मौसम खराब रहेगा। बारिश व तेज हवा की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें