फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बाइक पर लदा कपड़ा बरामद

Tue, 04 Mar 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी की रोकथाम को लेकर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने छापा मारा। थाना क्षेत्र के आराजी सरकार उर्फ बैरिहवा से मुखबिर की सूचना पर बाइक पर लदा 635 कपड़ा बरामद कर कस्टम को सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह के अनुसार, पुलिस तथा एसएसबी की संयुक्त टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली की आराजी सरकार उर्फ बैरिहवा के पास तस्कर कपड़े की खेप नेपाल ले जाने की फिराक में हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापा डाला। इस दौरान दो बोरी में 635 कपड़ा और एक बाइक बरामद हुई। बरामद कपड़े को अग्रिम कार्रवाई के लिए नौतनवा कस्टम को सौंप दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें