फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अलग-अलग क्षेत्र से कपड़ा व प्याज बरामद

Sun, 04 Feb 2024 07:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66 वीं वाहिनी के खनुआ और सुंडी बीओपी से तस्करी के प्याज और कपड़ा बरामद कर अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम को सौंप दिया है।
विज्ञापन


असिस्टेंट कमांडेंट राजीव तिवारी ने बताया कि जवान प्रतिदिन की तरह गश्त पर निकले थे। अभी खनुआ गांव के पगडंड़ी के कुछ दूरी पर पहुंचे ही थे कि भारतीय सीमा क्षेत्र की तरफ से कुछ लोग बाइक पर बोरा लेकर नेपाल जाने की फिराक में जवानों को देखते ही तस्कर सामान छोड़कर भागने लगे। जवानों ने दौड़ाया तो एक आराेपी पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम गोरख चाई निवासी वार्ड नंबर 10 सिद्धार्थनगर नगरपालिका थाना भैरहवा जनपद रूपनदेही नेपाल बताया। सामानों की तलाशी लेने पर 10 बोरी प्याज और एक नेपाली नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई। वहीं दूसरी तरफ सुंडी के जवानों ने भी सुंडी गांव के नौसड़िया टोला के पास गश्त के दौरान 39 पीस साड़ी, सूती कपड़ा चकोरी मॉडल का 12 थान, सूट कॉटन लेडीज चार पीस कॉटन कपड़ा, कुर्ता पजामा 28 सेट बरामद हुआ। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें