फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बॉर्डर क्षेत्र में छापा मार बरामद किया कपड़ा व जिप्सम

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। एसडीएम नवीन प्रसाद एवं सीओ बसंत सिंह के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार की रात क्षेत्र के सीमावर्ती गांव बैरिहवा एवं नौतनवा कस्बे के बहादुरशाह नगर वार्ड में छापेमारी की।
विज्ञापन

इस दौरान तस्करी के लिए रखी गई खाद, कपड़ा व जिप्सम की खेप बरामद कर उसे जब्त कर लिया गया।
जानकारी के मुताबिक, एसडीएम को मुखबिर से सूचना मिली कि नेपाल में तस्करी के उद्देश्य से क्षेत्र के बैरिहवा और नौतनवा कस्बे के बहादुरशाह नगर वार्ड में विभिन्न सामग्रियों की खेप रखी गई है। एसडीएम ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस फोर्स के साथ छापा मारा गया तो बैरिहवा में दो स्थानों से 240 व 60 बोरी जिप्सम तथा नौतनवा कस्बे के बहादुरशाह नगर वार्ड में लावारिस हालत में रखी 10 बोरी खाद व एक गट्ठर कपड़ा बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें