सिसवा बाजार। कस्बे में संक्रामक रोगों से रोकथाम के लिए सभी वार्डो में सफाई के साथ दवाओं का छिड़काव व फॉगिंग कराई गई। शुक्रवार को नगर पालिका के सफाईकर्मियों द्वारा विशेष सफाई अभियान तहत वार्ड के बिस्मिल नगर पिपरिया और नेहरू नगर बरवां द्वारिका में सड़क की पटरियों, नालियों, स्कूलों व सार्वजनिक स्थानों की सफाई कराई गई। नालियों में दवाओं का छिड़काव कराया गया। अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि नगर के सभी वार्डों मे संचारी रोगों को लेकर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया है। संवाद