महराजगंज। सिसवा बाजार कस्बे के कबीर नगर वार्ड निवासी नगर पालिका में आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी की बाइक से गिरने से मौत हो गई। बुधवार को दिन में सफाई कर्मी बिंदु देवी अपने परिचित के साथ बाइक पर बैठकर ड्यूटी पर जा रही थी। कोठीभार थाने के पास अचानक बाइक के सामने जानवर आ गया। उसे बचाने के चक़्कर मे बाइक अनियंत्रित हो गई। बिंदु देवी बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सिसवा सीएचसी ले जाते समय मौत हो गई। थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद