फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुरानी रंजिश में दोनों पक्षों में मारपीट, दोनों ने दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अड्डा बाजार। नौतनवा के बैरिया बाजार में गांव बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 2:30 बजे तेज बाइक चलाने को लेकर दो युवकों में मारपीट हो गई। दोनों पक्ष में पुरानी रंजिश बताई गई है। दोनों पक्ष ने पुलिस को तहरीर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, एस जायसवाल बाइक से जा रहा था। अपने मकान के पास खड़ी बाइक पर बैठे धनपाल तेज गति होने का हवाला देकर टोक दिया। दोनों में शुरू हुआ गाली गलौज मारपीट में तब्दील हो गया। इसी वक्त एस जायसवाल के दो भाई भी मौके पर पहुंच गए और इंद्रजीत की पिटाई कर उसकी बाइक क्षतिग्रस्त कर दी।
संपतिहा चौकी इंचार्ज जयप्रकाश सिंह ने बताया कि दो पक्ष में लात घूसे चले हैं। एक पक्ष ने तीन के खिलाफ और दूसरे पक्ष ने एक के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया है। नौतनवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि दोनों पक्ष से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें