फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के दावे फेल, हिचकोले खा रहे यात्री

Mon, 05 Feb 2024 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पालिका ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने और इसे बेहतर बनाने के तमाम दावे किए, लेकिन यह हवा-हवाई ही साबित हो रही है। शहर की सड़कें इतनी खस्ताहाल हो गई हैं कि लोगों को हिचकोले खाते हुए अपना सफर पूरा करना पड़ता है, लेकिन जिम्मेदारों को लोगों की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के नेहरू नगर, धनेवा धनेई, अमरूतियां, शास्त्रीनगर वार्ड की खस्ताहाल सड़कों को देखकर इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। कहीं-कहीं तो सड़क ही उखड़ गई है। कहने को तो यह शहर की सड़कें हैं, लेकिन स्थित गांव की सड़क से भी बदतर है। नेहरू नगर में स्थित पिपरदेऊरा आवास के पीछे से होते हुए कोतवाली लिंक मार्ग को जोड़ने वाली सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं।
600 मीटर सड़क की हालत ऐसी है कि उस पर जाने से भी लोग कतराते हैं। इस सड़क पर चलना खतरे से खाली नहीं है। सड़क खराब हुए करीब पांच वर्ष हो गए, लेकिन किसी भी जिम्मेदार की नजर इस ओर नहीं जा रही है। वार्ड के आलोक ने बताया कि सड़क की हालत ऐसी है कि हर रोज साइकिल व बाइक सवार गिरकर चोटिल होते रहते हैं।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख रास्तों में से एक धनेवा धनेई-गबडुआ मार्ग बीते छह वर्षों से बदहाल है। वार्ड के लोगों ने इसकी मरम्मत के लिए कई बार जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, लेकिन इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। 500 मीटर लंबी इस सड़क पर एक हजार लोगों का रोजाना आना-जाना होता है। स्कूली बच्चे भी इस रास्ते से यात्रा करते हैं। सड़क खराब होने से आवागमन में समय अधिक लगता है। मनाेहर ने बताया कि वार्ड के लोगों के अलावा दूरदराज के लोगों का भी इस रास्ते से आना-जाना लगा रहता है। समस्या के समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों तक गुहार लगाया गया, लेकिन कोई असर नहीं पड़ा।
नगर के अमरुतियां केवटहिया मार्ग पर 100 मीटर की खस्ताहाल सड़क पर करीब 200 सौ से अधिक गड्ढे हैं। सड़क के साथ-साथ वार्ड के लोग भी इसकी बदहाली पर आंसू बहा रहे हैं। वार्ड निवासी अशोक ने बताया कि जिम्मेदार लोगों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं हैं। बार-बार कहने के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई।
शहर के शास्त्री नगर-चिऊरहा मार्ग पर चलना मुश्किल हो गया है। इस सड़क की गिट्टियां पिछले सात वर्षों से उखड़ गई हैं। सड़क पर चलने के लिए जान जोखिम में डालना पड़ता है। सुधीर ने बताया कि स्थानीय लोगों ने कई बार इसकी शिकायत जिलाधिकारी से मिलकर की लेकिन सात वर्ष बीतने के बाद भी इसकी मरम्मत नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें