फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सीजेपी संस्थापक दिपके का हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। हिंदू रक्षा दल के विधानसभा अध्यक्ष सत्यम सोनी के नेतृत्व में रविवार की दोपहर कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान युवाओं ने देश विरोधियों भारत छोड़ो का नारा लगाते हुए सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके का पुतला फूंका।
विज्ञापन

अध्यक्ष सत्यम सोनी ने कहा कि सीजेपी का आंदोलन देश विरोधी मानसिकता से प्रेरित है। इससे जोड़कर समूचे राष्ट्र के युवाओं को भी भटकाया और भविष्य बर्बाद किया जा रहा है। सरकार को चाहिए कि इनके प्रोटेस्ट को मिल रही विदेशी फंडिंग की जांच कराकर इनके विरुद्ध राष्ट्रद्रोह के तहत विधिक कानूनी कार्रवाई करे, ताकि देश की जनता को भविष्य में धर्म के रास्ते पर चलने की प्रेरणा मिल सके।
इस दौरान अध्यक्ष सत्यम सोनी, रामप्रीत कन्नौजिया, अभय जायसवाल, अमन पहलवान, आलोक मणि, प्रदीप जायसवाल, धर्मेंद्र यादव, प्रदीप यादव, अनुराग, नारायण अग्रहरि, देवेश साहनी, महेश कुमार, अभिषेक मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें