फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। 8वें वेतन आयोग की मांग को लेकर मंगलवार को सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन संघ के जनपद अध्यक्ष विक्रम कुमार के नेतृत्व में सौंपा गया।
विज्ञापन

संघ के जनपद अध्यक्ष विक्रम कुमार ने बताया कि यह ज्ञापन कार्यक्रम विशेष रूप से 8वें वेतन आयोग के गठन एवं उससे संबंधित मांगों को लेकर आयोजित किया गया है। यह मुद्दा केवल वर्तमान में कार्यरत कर्मचारियों तक सीमित नहीं है बल्कि संघ के सेवानिवृत्त, दिवंगत एवं वर्तमान में सेवायोजित सभी सदस्यों के भविष्य से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है। इसी कारण इसे संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण, गंभीर और संवेदनशील विषय बताया गया। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि 8वें वेतन आयोग से जुड़ी मांगें संगठन की तीन पीढ़ियों से संबंधित हैं। ऐसे में संघ की पूर्ण एकजुटता, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता की आवश्यकता है। इस दौरान संघ के जनपद सचिव संजीव कुमार के साथ ही विनोद कुमार, सत्येंद्र कुमार, कलीमुल्लाह सिद्दीकी, मनीष कुमार गुप्ता, आबिद अली, अरुण कुमार, अमरजीत पटेल, सुग्रीव मल्ल, अखिलेश्वर पटेल, आदित्य कुमार, देव कुशवाहा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें