फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गांव में कार्य स्थल पर नहीं लगाए जा रहे सीआईबी बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। परतावल विकास खंड में मनरेगा कार्य में धांधली के आरोप लगे हैं। आरोप है कि ग्राम पंचायतों में हो रहे कार्य स्थल पर सीआईबी बोर्ड नहीं लगाए जा रहे हैं। साथ ही हाजिरी लगाने में भी गड़बड़ी की जा रही है। इस संबंध में उपायुक्त श्रम से क्षेत्र के लोगों ने शिकायत की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, परतावल ब्लाॅक के बसहियां बुजुर्ग गांव में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत नहर कुलावा सफाई कराई जा रही है। शनिवार को यहां मौके पर पांच मजदूर काम करते हुए मिले। कार्यस्थल पर सूचना बोर्ड नहीं लगा है। एनएमएमएस से 25 लोगों की हाजिरी लगाई गई है। इसी प्रकार ग्राम सभा ऊंटी में लिखियहवा पोखरी का सुंदरीकरण कार्य कराया जा रहा है। मौके पर एक भी मजदूर नहीं मिला और पोखरी में पानी भरा हुआ है। इसके बावजूद भी 7 जुलाई को 46 मानव दिवस की हाजिरी लगाई गई है। यहां भी कार्य स्थल पर योजना का बोर्ड नहीं लगाया गया है। उपायुक्त श्रम रोजगार रामदरश चौधरी ने कहा कि बोर्ड नहीं लगाए जाने की जानकारी मिली है। बोर्ड लगाने का स्पष्ट आदेश दिया गया है। संबंधित से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें