फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ईसाई समुदाय ने गुड फ्राइडे की पूर्व संध्या पर की प्रार्थना

Fri, 29 Mar 2024 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। गुड फ्राइडे की पूर्व संध्या पर क्राइस्ट द किंग चर्च नौतनवा में बृहस्पतिवार को देर शाम फादर सोबिन की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चर्च के पादरी फादर सोबिन द्वारा प्रभु के दिए आदेश के अनुरूप अपने शिष्यों के पांव पखार कर प्रेम, दया तथा सेवा भाव का संदेश दिया। मसीही समुदाय के लोगों ने उनके विचारों को स्मरण कर प्रार्थना के माध्यम से प्रभु को याद किया।
विज्ञापन


ईसाई समुदाय के लोग पुण्य बृहस्पतिवार के दिन तीन विशेष रहस्यों का अनुष्ठान करते हैं। इसमें पहला-अंतिम प्यारी के समय पवित्र येशु ख्रीस्त की स्थापना, दूसरा -येशु ख्रीस्त द्वारा अपने शिष्यों के पैर धोना और तीसरा पवित्र पूरोहीताई की स्थापना करना। फादर सोबिन के बताया कि प्रभु यीशु ने अपने शिष्यों के पाव धोकर लोगों को प्रेम, दया, और समानता के साथ ही सेवा भाव का संदेश दिया है। चर्च में फादर सोबिन ने बारह लोगों का पैर धोया और इनाम दिया। प्रभु ईसा मसीह ने सबको प्यार किया और यहां तक अपने शत्रुओं को भी प्यार किया। इस पूजा बलिदान के मौके पर सिस्टर डैसी, सिस्टर मारिया, सिस्टर जयंती, सिस्टर जोसेफी, राजा ब्वायड , मोनू, रिकी, लीना बॉयड, मोली, थॉमस आदि इसाई समुदाय के लोग शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें