महराजगंज। जिला कलक्ट्रेट में सोमवार को चौकीदार संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में ग्राम चौकीदारों ने धरना दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। चौकीदारों की मांग है कि राज्य विधि आयोग की तरफ से मुख्यमंत्री को हम ग्राम प्रहरियों के लिए राज्य कर्मचारी या अस्थायी से स्थायी करने का निवेदन किया गया है, उस आदेश को लागू किया जाए।
जिलाध्यक्ष बाले खां ने कहा कि चौकीदारों पर ब्रिटिश जमाने में बनाया नियम आज भी लागू किया जा रहा है। चौकीदार पुलिस के अंग हैं, लेकिन हमें लाल साफा दिया जाता है, जिससे हमारी पहचान नहीं होती है। इस नियम का परिवर्तन करते हुए हम ग्राम प्रहरी लोगों को खाकी वर्दी, पैंट शर्ट, लाल टोपी, जूता बेल्ट, पियनो नंबर, ग्राम पुलिस या ग्राम प्रहरी लिखा हुआ आदि मुहैया कराया जाए, जिससे हम जनता की नजर में पुलिस के अंग के रूप में देखे जा सकें। थाने पर जीडी में डयूटी लगाने का आदेश लागू किया जाए। इस महंगाई के दौर में ग्राम प्रहरियों को मात्र 2500 मानदेय दिया जा रहा है। इससे हमारी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। इस दौरान इंद्रजीत, नूरजहां, रामप्यारे, अखिलेश आदि मौजूद रहे। संवाद