फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल में डीएम का शौचालय पर जोर

Sat, 30 Jan 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
 गांव में विकास कार्यों के क्रियान्वयन एवं लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के लिए ग्राम स्तरीय विभाग के कर्मचारी प्रत्येक पखवाड़े बैठक करें। कार्रवाई, समस्या, शिकायतों को दर्ज कर उसका निस्तारण कराएं। उक्त निर्देश डीएम ने निचलौल के पिपरा काजी लोहिया ग्राम में चौपाल के दौरान दिए।
विज्ञापन


 डीएम सुनील कुमार श्रीवास्तव ने लोहिया गांव पिपरा काजी में चौपाल लगाई। अब तक हुए विकास कार्याें का सत्यापन किया तथा शौचालय का प्रयोग करने पर बल दिया। कर्मचारियों से कहा कि तीनों कार्यों के लिए अलग-अलग रजिस्टर बनाएं। जो समस्या ग्राम स्तर पर निस्तारित नहीं हो सकती उसे ब्लॉक या तहसील को लिखकर दें।

योजनाओं के लिए गांव के गरीब पात्र व्यक्ति का चयन करें। निगरानी के लिए उन्होंने गांव के ही दस महिला, पुरुषों को वॉलंटियर्स नामित किया। जो किसी की गड़बड़ी की सूचना अधिकारी को देंगे। डीएम ने कहा कि वालंटियर्स को डायरी, पेन एवं योजनाओं को पम्फलेट तथा अधिकारियों का फोन नम्बर भी उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन


 गरीब एवं असहाय व्यक्तियों को कंबल वितरित किया गया। पुलिस अधीक्षक भारत सिंह ने कहा कि योजनाओं से लाभान्वित व्यक्ति अपराध की ओर नहीं जाता है। इसलिए इनके सहयोग से अपना जीवन स्तर ऊपर उठाएं। 

परियोजना निदेशक आरएम उपाध्याय ने इंदिरा तथा लोहिया आवास, डीडीओ एसएन सिंह ने पोषण मिशन, समाज कल्याण अधिकारी दीनानाथ शुक्ल ने पेंशन एवं पारिवारिक लाभ योजना, एसडीएम जितेन्द्र कुशवाहा ने कृषक एवं आम आदमी बीमा योजना, उपायुक्त मनरेगा अशोक मौर्या ने मनरेगा की कार्य योजना वर्ष 16-17 की जानकारी दी। चौपाल के दौरान कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें