फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सीएमओ के निरीक्षण में सीएचओ और एएनएम अनुपस्थित, जारी होगा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी ने सोमवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे दरौली स्वास्थ्य उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र पर सीएचओ विनीता पाठक अनुपस्थित मिलीं और कुछ देर बाद एएनएम रास्ते में केंद्र की ओर आती हुई मिलीं।
विज्ञापन

सीएमओ ने इसे कार्य के प्रति लापरवाही मानते हुए दोनों कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। निरीक्षण के बाबत सीएमओ सुरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि सीएचओ विनीता पाठक और संबंधित एएनएम को चेतावनी पत्र जारी किया जाएगा। साथ ही दोनों से कारण बताओ नोटिस का संतोषजनक जवाब मांगा जाएगा। यदि उनका स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया तो नियमानुसार एक दिन का मानदेय रोकने की कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के समय सीएमओ के साथ डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें