सोनौली। भारत-नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर के मुख्य भारत गेट के नेपाली सीमा की तरफ से सेल्फी ले रहे एक चीनी नागरिक को एसएसबी जवानों ने पकड़ लिया और काफी पूछताछ के बाद उसे नेपाल वापस भेज दिया गया। रविवार की शाम कुछ चीनी नागरिक लुंबिनी दर्शन के बाद भैरहवा पहुंचे। उसमें एक चीनी नागरिक भारत-नेपाल सीमा सोनौली से सटे बेलहिया पहुंचा और नोमेंस लैंड के करीब बॉर्डर की तस्वीर के साथ सेल्फी लेने लगा। विदेशी नागरिक को देखकर एसएसबी जवानों ने पकड़ लिया। काफी देर तक पूछताछ के बाद चेतावनी देते हुए उसे नेपाल भेज दिया गया। एसएसबी सहायक सेनानायक जयंत घोष ने बताया कि नोमेंस लैंड के करीब एक चीनी नागरिक को पकड़ा गया था। वह नेपाल घूमने आया था। उसके पास नेपाल का पासपोर्ट, वीजा मिला। पूछताछ के बाद उसे नेपाल भेज दिया गया। संवाद