फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बाल उत्सव से निखरेगी पीएमश्री स्कूलों के बच्चों की प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के पीएमश्री स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए बाल उत्सव का आयोजन किया जाएगा। शासन ने जिले के सभी 25 पीएमश्री स्कूलों में प्रगति मेला आयोजित कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए प्रत्येक स्कूल को 15 हजार रुपये आवंटित किए गए हैं। जिले में संचालित इन स्कूलों में सात हजार से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

बाल उत्सव का उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करने के साथ उनमें रचनात्मकता, आत्मविश्वास और वैज्ञानिक सोच विकसित करना है। मेले के माध्यम से विद्यार्थियों को समता की भावना, क्रॉस लर्निंग, खुली चर्चा और नए शैक्षिक तरीकों से सीखने का अवसर मिलेगा। विभिन्न गतिविधियों के जरिये बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को रोचक बनाया जाएगा।
मेले में बच्चे खेल-खेल में गणित सीखेंगे। कोण आदि के निर्माण की बारीकियों को समझने के साथ समाचार लेखन और संपादन की जानकारी भी प्राप्त करेंगे। कहानी लेखन और वाचन के लिए शिक्षकों की ओर से उपयोगी सुझाव दिए जाएंगे। इसके अलावा विद्यार्थी विज्ञान के विभिन्न प्रोजेक्ट तैयार करना सीखेंगे, जिससे उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होगा।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, बाल उत्सव बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए खुला मंच उपलब्ध कराएगा। इसमें सहभागिता से विद्यार्थियों में टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और नवाचार की सोच को बढ़ावा मिलेगा।
-
बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) सुरजीत कुमार सिंह ने बताया कि पीएमश्री स्कूलों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जा रहा है। बाल उत्सव के माध्यम से बच्चों में पढ़ाई के साथ रचनात्मक गतिविधियों के प्रति रुचि बढ़ेगी और उनका आत्मविश्वास मजबूत होगा। आयोजन के लिए प्रत्येक पीएमश्री स्कूल को 15 हजार रुपये जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें