फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सुबह की धुंध और पटाखों के धुएं ने बढ़ाई सांस के मरीजों की तकलीफ

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मौसम में बदलाव के साथ सुबह के समय छा रही धुंध और पटाखों से निकलने वाले धुएं ने लोगों की सेहत पर असर डालना शुरू कर दिया है। सबसे ज्यादा परेशानी एलर्जी के शिकार बच्चों, बुजुर्गों और सीओपीडी व अस्थमा के मरीजों को हो रही हैं।
विज्ञापन

बीते चार दिनों से भोर में ओस के साथ हल्की धुंध छाई रह रही है। वहीं, दिवाली के आसपास शहर और कस्बों में जगह-जगह हो रही आतिशबाजी से वातावरण में धुएं और प्रदूषण के कण बढ़ रहे हैं। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 150 से 163 के बीच पहुंचने से लोगों को सांस संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसका सबसे अधिक असर अस्थमा और क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) से पीड़ित मरीजों पर पड़ सकता है। इसके अलावा बच्चों और बुजुर्गों में एलर्जी, खांसी और सर्दी-जुकाम की समस्या भी बढ़ने लगी है।
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एवी त्रिपाठी ने बताया कि हल्की ठंड शुरू होते ही सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों की परेशानी बढ़ने लगती है। ऐसे में पटाखों से निकलने वाला धुआं स्थिति को और गंभीर बना सकता है।
विज्ञापन

आतिशबाजी से निकलने वाले सूक्ष्म कण और हानिकारक गैसें आंख, कान और श्वसन तंत्र को प्रभावित कर सकती हैं। खासकर अस्थमा और सीओपीडी के मरीजों को सांस लेने में परेशानी, खांसी और सीने में जकड़न की शिकायत हो सकती है।
उन्होंने बताया कि सामान्य दिनों में जिला अस्पताल में प्रतिदिन 10 से 15 सांस संबंधी समस्या वाले मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। मौसम में बदलाव और प्रदूषण बढ़ने के कारण ऐसे मरीजों की संख्या में इजाफा होने की आशंका है। मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए डॉक्टरों और कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं, ताकि सांस संबंधी परेशानी लेकर पहुंचने वालों को समय से उपचार मिल सके। घुघली सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित विक्रम ने बताया कि धुएं और प्रदूषण से किसी प्रकार की परेशानी होने पर लोग अपने नजदीकी पीएचसी या सीएचसी पर पहुंचकर उपचार कराएं। इससे समय रहते जरूरी चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने पटाखों का नहीं इस्तेमाल करने की अपील की, ताकि वातावरण को प्रदूषित होने से बचाने के साथ ही सेहत की भी रक्षा की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें